Friday 22 March 2019

देसी घी की पहचान???

दूध में मिलावट : दूध में यूरिया, अमोनिया, नाइट्रेट फर्टिलाइजर, स्टार्च, आटा, शुगर, ग्लूकोज और नमक की मिलावट पाई जाती है।
ऐसे करें पहचान : सूंघने पर साबुन की गंध, स्वाद कड़वा, स्टोर करने पर रंग बदलना, उबालने पर पीला होना नकली होने की पहचान है। किसी चिकनी लकड़ी या पत्थर की सतह पर दूध की एक या दो बूंद टपकाएं अगर दूध नीचे की तरफ बहे और सफेद निशान छोड़े तो असली। हाथों में लेकर रगड़ने से चिकनाई आए तो असली।
घी : पशुओं की चर्बी, पाम तेल और कुछ अन्य खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं
ऐसे करें पहचान: कटोरी में हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चुटकी चीनी डाल कर घी डालें और रंग चटख लाल हो जाए तो शुद्ध है।
देसी घी की पहचान के लिए हाथ को उल्टा करके रगड़े, अगर घी में दाने आएं तो समझ जाएं यह नकली हैं। असली घी हाथ पर लगाते ही समाहित हो जाता है। यही पहचान का सबसे आसान तरीका है…थोड़ा सा घी हाथों में रगड़े, इसे करीब 15 मिनट बाद सूंघकर देखें अगर खुशबू आनी बंद हो जाए तो मान लीजिए कि यह मिलावटी घी है।
खोया : अरारोट, शकरकंद, स्टार्च, मैदा, फार्म लीन की मिलावट की जाती है।
ऐसे करें पहचान :अंगूठे के नाखून पर रगड़ने से घी की महक आए तो असली। गोली बनाने पर फट जाए तो नकली। चीनी मिलाकर गर्म करने पर पानी छोड़े तो नकली। खाने पर मुंह चिपके तो नकली। नकली खोये को परखने के लिए पानी में डालकर फेंटने से वह दानेदार टुकड़ों में अलग हो जाएगा।
पनीर : दूध से क्रीम निकाल कर उसमें अरारोट और फार्म लीन की मिलावट की जाती है |
ऐसे करें पहचान : पनीर का एक छोटा-सा टुकड़ा आप हाथ में मसलकर देखें अगर यह टूटकर बिखरने लगे तो पनीर मिलावटी है। नकली पनीर ज्यादा टाइट होता है, उसका टैक्सचर रबड़ की तरह होता है। मिलावटी पनीर खाते वक्त रबड़ की तरह खिंचता है।
मक्खन : मक्खन में उबला हुआ आलू, कोलतार डाई की मिलावट की जाती है ।
एेसे करें पहचान: एक चम्मच मक्खन लेकर उसमें 4-5 बूंद आयोडीन डालें अगर रंग नीला आए तो मिलावट है। एक चम्मच मक्खन में एक चुटकी चीनी डालें और एक मिनट तक हिलाएं अगर रंग गाढ़ा लाल हो जाए तो मिलावट है।

No comments:

Post a Comment

गौ मूत्र फिनायल बनाने की विधि (केमिकल रहित)

             *सामग्री* गौ मूत्र      *एक लीटर* नीम पत्र    *200 ग्राम सूखा* पाइन आयल इमल्सीफायर युक्त     *50 ग्राम* उबाला हुआ पा...