Thursday 17 November 2016

अच्छी नस्ल की भारतीय गाय कहा कहा से ख़रीदे ?


भारतीय गायो में 30 प्रकार की नस्ले पायी जाती है। बहुत सारी नस्लों की गाये विलुप्त होती जा रही है। और उनकी सख्या भी लगातार घटती जा रही है। और जो बची हुई है। वो भी अशुद्ध नस्ले बनती जा रही है। क्यों की उनके हिट पर आने वाले समय पर उसी नस्ल के सांड का नही मिल पाना या अन्य तरीके से उन्हें गर्भधारण करवाना आदि कई कारण से भारतीय नस्ल की गाय की सख्या कम होती जा रही है।

 अच्छी नस्ल की भारतीय गाय कहा कहा से ख़रीदे ? 

 सबसे पहले तो हमें जिस नस्ल की गाय चाहिए उसकी पूरी जानकारी होना आवश्यक होता है। उसका वजन रंग शरीर खान पान दूध शाररिक सरचना उसकी उत्पत्ति का स्थान आदि।क्यों की आज कल पशुओ का व्यापर करने वाले लोग किसी भी नस्ल को कुछ भी बता कर बेचने में माहिर होते है। पशु की नस्ल की जानकारी के लिए आप अपने पशुपालन विभाग के अधिकारियो से या विरिष्ट पशु चिकत्सक से उसके रूप रंग आकर की जानकारी जरुर ले ले इसके आलवा आप inter net के माध्यम से या अन्य तरीके से जानकारी लेने के बाद ही पशु खरीदने जाए। अच्छी नस्ल के पशु कहा से ख़रीदे उसके लिए हम इन विकल्प का उपयोग कर सकते है।

1 पशु हाट पशु मेले:- 

आप अगर पशु जेसे गाय बेल बकरी भेस आदि खरीदना चाहते है तो पहले अपने क्षेत्र के पशु हाट में तलाश करे अगर आपको जिस तरह की नस्ल का पशु चाहिए वो उस हाट में मिल जाता है तो अच्छा है क्यों की परिचित से पशु खरीदने पर आपको धोखे की सम्भावना कम हो जाती है। इनके अलावा आप भारत में कई बड़े बड़े पशु मेलो का आयोजन होता है। वहां भी आपको अच्छी नस्ल के और दुधारू पशु मिल सकते है। में यहाँ पर उन मुख्य मेलो के बारे में sort में बता देता हु। 
बिहार के सोनपुर पशु मेला 
यह एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है। जिसमे बहुत सारी नस्लों के पशु आते है इस मेले का आयोजन बहुत बड़े पैमाने पर होता है
मेला- नवम्बर दिसम्बर माह में लगता है।
राजस्थान का पुष्कर पशु मेला
अजमेर के पास पुष्कर में राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है जिसमे दूर दारज के राज्यों के लोग पशु खरीदने बेचने आते है। यहा पर भी आपको अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध हो जाते है। गिर गाय भी यहाँ मिल जाती है।
मेला-कार्तिक की पूर्णिमा को यह मेला लगता है।
नागोर का पशु मेला
राजस्थान के नागोर में लगता है यहाँ भी बहुत से राज्यों के व्यपारी पशु खरीदने बेचने आते है।
मेला-जनवरी फरवरी माह में लगता है।
कोलायत पशु मेला 
राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है।इसका आयोजन दिसम्बर माह में किया जाता है।
नागपुर का पशु मेला 
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है। यहाँ अक्सर बहुत से मेले लगते रहते है इस मेले का आयोजन जनवरी फरवरी में होता है।
आगरा का पशु मेला
आगरा के पास बटेश्वर शहर में ये मेला कार्तिक माह में लगता है।
झालावाड पशु मेला 
इस मेले का आयोजन झालावाड के पास झालापाटन में किया जाता है इस मेले में गाय बेल भेस उट की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है इसका आयोजन कार्तिक माह में किया जाता है।
साहिवाल जाती की गाये प्राय पंजाब,हरियाणा,उतरप्रदेश,बिहार,दिल्ली मध्यप्रदेश में पायी जाती है।आप इन्हें अम्रतसर,जालन्धर,हिसार,गुरदासपुर,करनाल,कपूरथला,फिरोजपुर,अन्होरदुर्ग(mp)लखनव,मेरठ,बिहार पश्चिम बंगाल के पशु हाट पशु मेलो से खरीद सकते है।

2 पशु विक्रय केंद्र 

भारत में इसी कई बड़ी गोशालाए हे जहा अच्छी नस्ल की गाय और अन्य पशु वहा आपको उपलब्ध हो जायेगे
आप गिर गाय खरीदने के लिए गुजरात की गो साला में सम्पर्क कर सकते है
aravli gir cow
3 khuran dary form hariyana
इसी कई सारी diary farming side पर भी आप तलाश कर सकते है।

3 online गाय खरीदने बेचने के लिए

ऑनलाइन पशु गाय भेस की जानकारी देखना या खरीदना चाहते हो तो india mart,Olx, Quikr पर भी आपको मिल जाएगी 

अन्य स्रोत

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दो अच्छे पशु हाट लगते है।
धून्धडका- रविवार के दिन हर सप्ताह
जाहडा-सोमवार के दिन हर सप्ताह
इनके आलावा आप हरियाणा पंजाब के कई सारे डेयरी फार्म पर भी आपको अच्छी नस्ल की गाय भेस मिल जाएगी
पंजाब राज्य में खरड कुराली शहर के पास एक शाहपुरा गाव है। जहा पर खालसा डेयरी फार्म पर भी आपको अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध हो जाते है।इन डेयरी फर्मो में अच्छी नस्ल के पशु तेयार किये जाते है। इनके अलावा यदि आपके पास भी कोई अच्छा विकल्प हो तो हमें comment में जरुर लिखे ताकि बाकि किसान भाईयो को भी उसका लाभ मिल सके।

                      साभार - My kisan dost    

No comments:

Post a Comment

गौ मूत्र फिनायल बनाने की विधि (केमिकल रहित)

             *सामग्री* गौ मूत्र      *एक लीटर* नीम पत्र    *200 ग्राम सूखा* पाइन आयल इमल्सीफायर युक्त     *50 ग्राम* उबाला हुआ पा...